{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Power Cut Jind: जींद जिले की उचाना क्षेत्र में आज 3 घंटे का लगा पावर कट, आमजन हुए परेशान 

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रो मैकेनिकल डिफरेंशियल रिले को बदलकर न्यूमेरिकल डिफरेंशियल रिले लगाने का कार्य किया जाना था। इस कारण 3 अगस्त को सुबह 8:00 से 10:45 बजे तक 132 केवी सब-स्टेशन उचाना से जुड़े कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रही। 
 
Power Cut: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में आज बिजली विभाग की ओर से लगाई गई 3 घंटे की पावर कट से परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार आज की ओर से तकनीकी सुधार कार्य के चलते पावर कट देने की सूचना जारी की गई। उचाना में आज पौने तीन घंटे बाधित रही। बता दें कि 132 केवी सब-स्टेशन उचाना पर जरूरी रखरखाव व तकनीकी सुधार कार्य के चलते 3 अगस्त सोमवार को सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही। 

सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक बिजली रही गुल

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रो मैकेनिकल डिफरेंशियल रिले को बदलकर न्यूमेरिकल डिफरेंशियल रिले लगाने का कार्य किया जाना था। इस कारण 3 अगस्त को सुबह 8:00 से 10:45 बजे तक 132 केवी सब-स्टेशन उचाना से जुड़े कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रही। 

इन क्षेत्रों में रही बिजली गुल 

बिजली निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से बिजली कट को लेकर पहले ही अपील की थी कि वे सुबह के समय अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नरवाना रोड सिटी एरिया (11 केवी नरवाना रोड करसिंधु (11 केवी खटकड़ बूरा 1 सिटी फीडर), गांव खटकड़ व और 2 फीडर), अशोक हैचरी इंडिपेंडेंट एरिया (11 केवी अशोक हैचरी फीडर प्रभावित रहे।