Power Cut Update: रतलाम शहर में इंडस्ट्रियल एरिया में चार घंटे का रहेगा आज पावरकट, कल भी इन क्षेत्रों में 2 घंटे रही थी बिजली गुल
Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा रविवार को जावरा रोड फीडर एवं 11 केवीए इंडस्ट्रियल एरिया सेकंड फीडर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुरक्षा एवं रखरखाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि आगामी समय में उपभोक्ताओं को सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। लाइन शिफ्टिंग के दौरान संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्र उद्योग भवन, लेनार्ड सिटी, डोसी गांव, पीएम आवास एवं आसपास की कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
कल रतलाम शहर के इन क्षेत्रों में 2 घंटे रही थी बिजली गुल
रतलाम शहर में कल बिजली कंपनी द्वारा लाइन और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जंपर बदलना और ढीले कनेक्शन दुरुस्त करने का कार्य के चलते सुबह 11:00 से 1:00 तक 2 घंटे का पावर कट दिया गया था। शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस के कारण हाट रोड, सुभाष नगर, वेदव्यास कॉलोनी, काटजू नगर, मोमिनपुरा, खटीक मोहल्ला सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही थी। पावर कट के दौरान रतलाम शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचने हेतु बिजली कंपनी द्वारा पहले से व्यवस्था करने की सूचना दी गई है। (Ratlam News)