Haryana Roadways में दो दिन फ्री रहेगा सफर... रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों के लिए CM नायब सैनी का बड़ा एलान
Haryana Roadways Free Travels : हरियाणा में महिलाओं के साथ साथ बच्चों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जिक्स लाभ पुरे प्रदेश की जनता को मिलने वाला है।
दो दिन हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आने वाले रक्षाबंधन के मोके पर बसों में दो दिन फ्री ( Haryana Roadways) में आप यात्रा कर सकेंगें। हरियाणा सरकार ने इसको लेकर एलान कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को हरियाणा रोडवेज ( Haryana Roadways) की साधारण बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे (मध्यरात्रि) तक मुफ्त यात्रा ( ( Haryana Roadways Free Travel) की सुविधा मिलेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे इस समय काल के दौरान इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
जारी हुए निर्देश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Haryana CM ) और परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर परिवहन निदेशालय की ओर से सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अतिरिक्त बसें होगी संचालित
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रखने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित करने को कहा गया है, ताकि इस प्रमुख त्यौहार ( Rakshabandhan) के मोके पर किसी को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।