{"vars":{"id": "114287:4880"}}

जींद शहर में आज रहेगा 2 घंटे का पावर कट, इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

Power Cuts Jind Today Update 
 

Power Cut Jind: जींद शहर के विभिन्न इलाकों में आज बिजली विभाग की ओर से पावर कट की घोषणा की गई है। जींद सर्किल के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में गुरुवार सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली निगम द्वारा 132 केवी न्यू जींद सब-स्टेशन पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते यह दो घंटे का शटडाउन लिया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार सब-स्टेशन पर बस बार की सफाई की जाएगी और एननसिएटर पैनल को बदला जाएगा। 

इसके चलते 11 केवी के आठ प्रमुख फीडरों से जुड़े रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुबह पानी और अन्य जरूरी कामकाज समय रहते निपटा लें, ताकि परेशानी न हो।

जींद शहर के ये इलाके और फीडर रहेंगे प्रभावित

बिजली विभाग की ओर से किया जा रहे मरमत कार्य के चलते आज जींद शहर की लोको कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी और राजिंदर नगर, हांसी रोड, विकास नगर, शर्मा नगर और गुप्ता कॉलोनी, राम नगर, सुभाष नगर और आत्मा नगर, रेलवे स्टेशन परिसर और वीटा प्लांट की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा एचएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की इंडस्ट्रीज, 11 केवी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट फीडर के अंडर आने वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 11 केवी इंटाल फीडर कापूरा इंटाल एरिया भी प्रभावित रहेगा। (Power Cuts today Jind)