Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे आंधी तूफान के साथ होगी घनघोर बारिश, हरियाणा राजस्थान समेत इन 15 राज्यों में IMD ने जारी किया Alert
Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मार्च के अंत तक झुलसाने वाली गर्मी लोग को परेशान करती है लेकिन इस पर मार्च में बरसात के जैसे झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। देश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और कई चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जिसके कारण भारत में आंधी तूफान और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ़ लाइन के कारण मौसम में अस्थिरता बढ़ गई है। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के ऊपर बने चक्रवर्ती सिस्टम के कारण देश के कई राज्यों में तूफानी हवाएं चल रही है और लगातार झमाझम बारिश हो रही है।
आज हरियाणा राजस्थान और दिल्ली में होगी झमाझम बारिश
आज हरियाणा राजस्थान और दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार यूपी में भी आज तूफानी बारिश होगी। पश्चिमी राज्यों में बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का गिरावट देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। 31 मार्च के बाद मौसम साफ होने लगेगा। आज 31 मार्च को हरियाणा राजस्थान पंजाब बिहार यूपी सहित देश के कई राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवाएं चलेंगी वहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।