{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Flight Booking Update: शारजाह फ्लाइट दिसंबर में राउंड फेयर 50 हजार, न्यू ईयर के लिए दुबई की बुकिंग हुई शुरू 

इंदौर से शाहजहां नवंबर में फ्लाइट की किराए की बात करें तो यह अनुमानित 25 से 35 हजार रुपए तक रहेगा। वहीं 1 से 25 दिसंबर तक इस रूट पर किराया 35-42 हजार रुपए  रहने का अनुमान है और 25 दिसंबर को इस रुट पर फ्लाइट का किराया 50 हजार रुपए तक हो सकता है। यह जानकारी एयरलाइंस कंपनी और ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार दी गई है।
 
Indore To Sharjah Flight Fare Update: इंदौर-शारजाह फ्लाइट में हाई फेयर शुरू हो गया है। नवंबर में जहां फेयर 35 हजार रुपए तक है, वहीं दिसंबर में यह 35 से 50 हजार रुपए तक पहुंच गया है। ईयर एंडिंग और न्यू ईयर पर लोग दुबई घूमने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं, लगातार बुकिंग बढ़ने से फेयर भी बढ़ रहा है।

26 अक्टूबर से इंदौर-शारजाह फ्लाइट

नियमित हो गई थी। फ्लाइट सातों दिन होने से लो फेयर चल रहा था। अब ईयर एंडिंग और नए साल के लिए लोग दुबई घूमने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। एयरलाइंस कंपनी और ट्रैवल्स एसोसिएशन ने कहा फिलहाल 80 फीसदी फ्लाइट बुक चल रही है। दिसंबर में 90 फीसदी या इससे अधिक सीटें बुक हो सकती हैं। ट्रेवल एक्सपर्ट के मुताबिक शारजाह फ्लाइट में नवंबर-दिसंबर में लगातार बुकिंग बढ़ रही है। लगातार इंक्वायरी भी आ रही है। नए शेड्यूल में फ्लाइट सुबह इंदौर से जाकर दोपहर में शारजाह पहुंच रही है और वापसी में शाम को आ रही है, यह कनेक्टिविटी लोगों को बेहतर लग रही है। यात्रियों को इससे काफी फायदा मिल रहा है। फ्लाइट का आने-जाने का समय भी काफी अच्छा है।

इंदौर-शारजाह फ्लाइट का राउंड फेयर

इंदौर से शाहजहां नवंबर में फ्लाइट की किराए की बात करें तो यह अनुमानित 25 से 35 हजार रुपए तक रहेगा। वहीं 1 से 25 दिसंबर तक इस रूट पर किराया 35-42 हजार रुपए  रहने का अनुमान है और 25 दिसंबर को इस रुट पर फ्लाइट का किराया 50 हजार रुपए तक हो सकता है। यह जानकारी एयरलाइंस कंपनी और ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार दी गई है।

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर से सुबह 11 बजे (भारतीय शारजाह पहुंच रही है दोपहर 12.55 बजे (यूएई समयानुसार) समयानुसार) रवाना। शारजाह से दोपहर 1.55 बजे (यूएई समयानुसार) रवाना। इंदौर आ रही है शाम 6.30 बजे। भारतीय समयानुसार।