पेट्रोल डीजल ही नहीं बल्कि LPG के रेट में भी होगी जबरदस्त उछाल , मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का भारत पर दिखेगा, देखें
Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बाद भारत की चिंता बढ़ने लगी। दुनिया भर में एक नया संकट खड़ा हो गया है और भारत भी इस युद्ध से प्रभावित हो रहा है। ईरान स्टेट ऑफ़ होर्मूज बंद कर दिया है। इसके बाद एनर्जी सेक्टर में एक नई समस्या उत्पन्न हो गई है और अगर यह युद्ध लंबा चलता है तो देश में एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल की समस्या खड़ी हो सकती है।
LPG के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
ईरान अमेरिका युद्ध का सबसे बड़ा असर एलपीजी सिलेंडर पर पड़ेगा। भारत अरब देशों से टोटल एलजी आपूर्ति का 80 से 85% इंपोर्ट करता है और यह सब स्ट्रेट आफ होर्मूज के रास्ते ही आता है। ईरान इस रास्ते को ही बंद कर दिया है जिसके बाद आने वाले समय में एलपीजी को लेकर नई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
LNG सप्लाई पर भी लटकी तलवार
एलपीजी गैस सिलेंडर के जैसे ही LNG कभी बड़ा स्टॉक देश में मौजूद नहीं है। ईरान के द्वारा सप्लाई मार्ग को बंद करने के बाद LNG को लेकर भी समस्या खड़ा हो सकता है। कतर के द्वारा LNG का प्रोडक्शन रोक दिया गया है।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार भी सक्रिय हो गई है और सोमवार को पेट्रोलियम डिपार्टमेंट की ओर से एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कई बार इस युद्ध को खत्म करने का कहा जा चुका है ।