{"vars":{"id": "114287:4880"}}

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी ही नहीं... ईरान इजरायल की जंग आगे बढ़ी तो भारत में ये चीजें भी हो जाएगी महंगी, देखें लिस्ट 

 

Israel Iran war: मिडिल ईस्ट में लड़ाई छिड़ गई है जिसका सीधा असर भारत में देखने को मिल रहा है। भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और अगर यह लड़ाई लंबे समय तक चली तो भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल सहित कई चीजों के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

 मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से सप्लाई चैन में रुकावट आ सकती है और कई चीजों के रेट में इजाफा हो सकता है। अगर यह लड़ाई लंबी चलती है तो आने वाले समय में रोजमर्रा की कई चीज है काफी महंगी हो जाएगी।


 पेट्रोल डीजल के रेट में होगी बढ़ोतरी 


 अगर मिडल ईस्ट से कच्चे तेल का सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुआ तो पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


 एलपीजी गैस सिलेंडर


 एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में पहले ही ₹60 की बढ़ोतरी हो चुकी है और अगर ईरान इजरायल कब और लंबा चला तो एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

 सोने और चांदी का रेट 


 मिडिल ईस्ट की लड़ाई जल्द बंद नहीं हुई तो सोने चांदी के रेट में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


 खाने का तेल


 दुनिया भर में सप्लाई में रुकावट आने से कुकिंग ऑयल के इंपोर्ट पर भी असर पड़ेगा इससे लोकल मार्केट में खाने के तेल के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।


 फर्टिलाइजर


 भारत फर्टिलाइजर का बड़ा हिस्सा इंपोर्ट करता है और अगर सप्लाई चैन प्रभावित होता है तो भारत में फर्टिलाइजर के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।


 इलेक्ट्रॉनिक और गैजेट्स 


 ग्लोबल सप्लाई चैन में रुकावट के कारण स्मार्टफोन लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमत बढ़ जाएगी।


 हवाई यात्रा हो जाएगी महंगी 


 अगर यह लड़ाई लंबी चलती है तो एयरलाइंस के टिकट के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।