8th Pay Commission Update: आठवें वेतन आयोग की शर्तें लागू होते ही डबल हो जाएगी सैलरी, कब मिलेगी बढ़ी हुई तनख्वाह, देखिए पूरी रिपोर्ट
8th Pay Commission New Update: आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन करने के बाद अब देश में लाखों कर्मचारियों का इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) की सिफारिशों को लागू करने हेतु आयोग के गठन के बाद अब सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी बंपर बढ़ोतरी होने जा रही है।
रिपोर्ट की माने तो आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों का वेतन लगभग डबल हो जाएगा। दूसरी तरफ यह वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) भी जीरो हो जाएगी। जिससे कर्मचारियों को कुछ नुकसान उठाना भी पड़ सकता है। आठवीं वेतन आयोग की सिफारिशें से लागू होने के बाद कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को उनकी सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा और डीए को फिर से जीरो से शुरू किया जाएगा।
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी हो जाएगी डबल से अधिक
देश में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इस इजाफा होगा। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सरकार अगर सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से लागू किए गए 2.57% का फार्मूला ऑफ़ नाती है तो जिस कर्मचारी की वर्तमान में 20000 रुपए सैलरी है, उसे आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद 2.57% फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 20000 X 2.57 = 51400 रुपए प्रति महीना सैलरी के रूप में मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी प्रकार 40000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़कर 1,02,800 रुपए हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission)की सिफारिशें से लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन 2027 में मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आयोग को अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को अप्रैल 2027 तक सौंपनी होंगी। यानी आयोग रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने का समय लेगा। आयोग द्वारा रिपोर्ट सरकार को सोंपने और लेबर व फाइनेंस मिनिस्ट्री से अप्रूवल मिलने के बाद इसे कैबिनेट के पास अप्रूव के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से अप्रूव मिलने के बाद आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू किया जाएगा। जिसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2027 की दिवाली तक कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। 8वें वेतन आयोग को कब लागू किया जाएगा इसको लेकर अंतिम फैसला सरकार द्वारा ही लिया जाएगा। (8th Pay Commission)