{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Tejas Special Train: तेजस स्पेशल ट्रेन में दूसरे की टिकट पर सफर करना पड़ा महंगा, रेलवे ने वसूला 1.23 लाख रुपए जुर्माना 

मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर इंदौर आ रही ट्रेन के बी-5, 6 व 7 कोच में चेकिंग के दौरान स्टाफ को कुछ यात्रियों पर संदेह हुआ। सख्ती से जांच करके पहचान-पत्र का मिलान करने पर पता चला कि 35 यात्री दूसरे व्यक्तियों के नाम जारी टिकट पर यात्रा कर रहे थे। इस पर स्टाफ ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। तब ट्रेन इंदौर स्टेशन पहुंचने वाली थी। 
 

Ratlam Railway Mandal: तेजस स्पेशल ट्रेन में दूसरे व्यक्ति की टिकट पर सफर करना उसे समय 35 यात्रियों को उस समय भारी पड़ गया, जब रेलवे ने चेकिंग के दौरान जुर्माने के तौर पर 1.23 लाख रुपए वसूले। सामान्य ही नहीं अब तेजस जैसी स्पेशल ट्रेन में भी यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे। 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल में ऐसे ही सफर कर रहे 35 यात्रियों को वाणिज्य विभाग ने घेरकर पकड़ा। मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर इंदौर आ रही ट्रेन के बी-5, 6 व 7 कोच में चेकिंग के दौरान स्टाफ को कुछ यात्रियों पर संदेह हुआ। सख्ती से जांच करके पहचान-पत्र का मिलान करने पर पता चला कि 35 यात्री दूसरे व्यक्तियों के नाम जारी टिकट पर यात्रा कर रहे थे। इस पर स्टाफ ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। तब ट्रेन इंदौर स्टेशन पहुंचने वाली थी। 

इंदौर रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग

मामले की गंभीरता लेकर कंट्रोल ने तुरंत इंदौर के अफसरों को सूचना देकर कार्रवाई करने को कहा। ट्रेन के इंदौर पहुंचते ही चेकिंग स्टाफ ने कोचों की घेराबंद कर दी। सभी संदिग्ध यात्रियों को पकड़कर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 23 हजार 550 रुपए का जुर्माना वसूला। कार्रवाई में 22 से ज्यादा लोगों की टीम शामिल रही, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के जवान थे।