{"vars":{"id": "114287:4880"}}

दो बच्चों की मां ने 35 साल की उम्र में शुरू की तैयारी, 40 के उम्र में बनी IAS, पढ़े निसा की कहानी 

 
UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल बड़े पैमाने पर लोग इस कठिन परीक्षा को देते हैं लेकिन इसमें पास मात्र कुछ लोग ही हो पाते हैं। कई ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों से हार मान लेते हैं और इस परीक्षा की तैयारी बीच में ही छोड़ देते हैं लेकिन कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाते हैं। 
आज हम आपको केरल की रहने वाली निशा की कहानी बताएंगे। केरल की रहने वाली निशा उन्नीराजन ने 35 की उम्र में इस कठिन परीक्षा की तैयारी शुरू की और 40 के उम्र में दो बच्चों के परवरिश के साथ इस परीक्षा को पास कर दिखाया।
पति और परिवार ने हर कदम पर दिया साथ
उनके लिए इस परीक्षा को पास करना बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मुश्किलों से लड़ते हुए इस परीक्षा को पास कर दिखाया। उनके इस मुश्किल दौर में उनके पति अरुण और पूरे परिवार ने उनके साथ दिया।
 मुश्किलों के आगे नहीं मानी हार 
 निशा उन्नी राजन को सुनने में परेशानी थे इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने 6 बारिश परीक्षा को दिया लेकिन इस परीक्षा में पास नहीं हो पाई। निशा के मन में कुछ कर गुजरने का जुनून था इसलिए वह हम मुश्किलों से लड़ती रही। अंत में 2024 में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर दिखाया। वह आईएएस ऑफिसर बन गई।