हरियाणा में अग्निवीरों को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरिया, सैनी सरकार ने कवायत की तेज
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में रिटायर्ड होने वाले अग्निवीरों को जल्द पक्की नौकरी देनी की सरकार तैयारी शरू कर रही है। देश में पहला बैच जुलाई 2026 से चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होना शुरू हुआ है।
हरियाणा के 1,373 युवा पहले बैच में
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा से अब तक 7,228 युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए हैं।
इनमें 2022-23 में 2,227
2023-24 में 2,893
2024-25 में 2,108 युवा शामिल हैं।
वहीँ सरकार ने पहले ही कहा है की योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को वहीँ पर पक्का करने का प्रावधान है। जबकि अन्य अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर कोटा दिया जायगा।
सैनी सरकार ने नौकरी देने की कवायत की तेज
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में अग्निवीरों के पहले बैच की चार साल की सैन्य सेवा पूरी होने के साथ ही राज्य सरकार ने उनके लिए सरकारी रोजगार की तैयारी तेज कर दी है।
सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित सीधी भर्ती के पदों का वास्तविक ब्यौरा मांग लिया है।