{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holiday: पंचकूला जिले में कल सभी सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश हुए जारी

हरियाणा प्रदेश कि स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के पंचकूला जिले में कल 17 अगस्त को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला द्वारा जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
 

School Holiday 17 August: हरियाणा प्रदेश कि स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के पंचकूला जिले में कल 17 अगस्त को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला द्वारा जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश के बाद पंचकूला जिले के बच्चों को अगस्त महीने में अब एक अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा। 

15 अगस्त के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने के कारण बच्चों को दिया गया है अवकाश 

जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला द्वारा द्वारा जारी किए आदेश के बाद अब जिले के सभी बच्चों की सोमवार यानी 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी। स्कूली बच्चों को यह अवकाश 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर शनिवार को स्कूलों में उपस्थित रहने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से दिया गया है। 17 अगस्त को होने वाली छुट्टी को लेकर जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला द्वारा आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए लीटर की एक कॉपी हम इस खबर के माध्यम से आपके साथ सांझा भी कर रहे हैं।