School Closed: हरियाणा के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्या है कारण ?
School Holiday Haryana: हरियाणा प्रदेश में स्कूली बच्चों की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा आज प्रदेश के नूंह जिले में आज सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में प्रशासन द्वारा छुट्टी (School Holiday Haryana) के आदेश जारी किए गए हैं। एसपी अर्पित जैन ने बताया कि आज नूंह जिले में सावन के पहले सोमवार पर हिंदू संगठनों की ओर से निकली जा रही ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा नूंह जिले में आज दोपहर 12 बजे नल्हड़ेश्वर मंदिर से शुरू की जाएगी। यह यात्रा झिरकेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते 80 किलोमीटर का सफर तय करते हुए श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान 2200 पुलिसकर्मी और 12 डीएसपी रहेंगे तैनात
एसपी अर्पित जैन ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान 2200 पुलिसकर्मियों और 12 डीएसपी की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी यात्रा की निगरानी की जाएगी। वहीं इस बार जिले में इंटरनेट बंद नहीं किया गया है। बता दें कि वर्ष 2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी जिस वजह से इस पर पहले से ही प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और जिले में आज सभी सार्वजनिक और निजी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।