School Holiday: 27 दिसंबर को रहेगा सभी स्कूलों में अवकाश, जानिए किस वजह से सरकार ने किया है छुट्टी हेतु लेटर जारी
Public Holiday: दिसंबर महीने में स्कूली बच्चों को एक और अतिरिक्त छुट्टी मिलने जा रही है। छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों (government employee holiday) के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा 27 दिसंबर को सभी स्कूलों के साथ सरकारी संस्थानों में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश (Public holiday in UP) की घोषणा की गई है। गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से 27 दिसंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश हेतु लेटर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती (Guru Govind Singh Jayanti) के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु मंगलवार को लेटर जारी किया गया था। सरकार द्वारा जारी किए गए पब्लिक होलीडे हेतु लेटर के अनुसार यह अवकाश प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों, निगमों और परिषदों के साथ सरकारी संस्थाओं में लागू रहेगा। योगी सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद सरकारी विभागों ने अपने कार्यक्रमों का पुनर्निर्धारण शुरू कर दिया है।
पंजाब और हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में भी गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर हो सकता है अवकाश (public holiday) घोषित
उत्तर प्रदेश राज्य के अलावा पंजाब और हरियाणा राज्य (school holiday in Haryana) में भी सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को जीवन साहस, त्याग, आध्यात्मिकता और धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण के प्रतीक और उनके बलिदान के रूप में मनाई जाती है। हरियाणा और पंजाब में उनकी जयंती पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या गुरुद्वारों पर जुटती है। ऐसे में हरियाणा और पंजाब प्रदेश में सरकार गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सभी स्कूलों के साथ सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश (Public holiday in Haryana and Punjab) घोषित कर सकती है। गुरु गोविंद सिंह जयंती को हरियाणा, पंजाब सहित उत्तरी भारत में सिख समुदाय द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। (Public holiday update)