MPPSC हेतु लेट फीस के साथ 30 नवंबर तक करें आवेदन, 10वीं, 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन 20 तक
मध्य प्रदेश राज्य में एमपी-पीएससी की तैयारी कर रही छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार MPPSC सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब 27 नवंबर तक जारी रहेगी। 27 नवंबर तक जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाते हैं, उन्हें विभाग द्वारा लेट फीस के साथ एक मौका दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार 28 से 30 नवंबर तक 3 हजार रुपए लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने वाले को अभ्यर्थी को 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक 25 हजार रुपए लेट फीस देनी पड़ेगी। 1 जनवरी के बाद किसी भी प्रकार की लेट फीस के साथ आवेदन मान्य नहीं होगा।
10वीं, 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन 20 तक
मप्र में नेशनल स्कूल ऑफ ओपन स्कूलिंग ने दसवीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन 20 दिसंबर तक होंगे। परीक्षा अप्रैल व मई में होगी। आवेदन मुल्क 300 रुपए रखा गया है। प्रैक्टिकल के लिए 150 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। मध्य प्रदेश राज्य में जो अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं।