{"vars":{"id": "114287:4880"}}

जींद जिले में पिल्लूखेड़ा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में 23 अगस्त तक खुला रहेगा एडमिशन पोर्टल

प्राचार्य डॉ. मुनीष कुमार के निर्देशानुसार फिजिकल काउंसलिंग के दौरान कंप्यूटर सेल के सदस्यों द्वारा छात्राओं के एडमिशन फॉर्म भरने के अलावा छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार एडमिशन पोर्टल 23 अगस्त तक खुला रहेगा। इच्छुक छात्राएं निर्धारित अवधि के दौरान महाविद्यालय में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
 

Haryana Line, Jind News : जींद जिले में पिल्लूखेड़ा के महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पंवार की अध्यक्षता में एडमिशन कमेटी व कंप्यूटर सेल द्वारा छात्राओं की फिजिकल काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया की गई। प्राचार्य डॉ. मुनीष कुमार के निर्देशानुसार फिजिकल काउंसलिंग के दौरान कंप्यूटर सेल के सदस्यों द्वारा छात्राओं के एडमिशन फॉर्म भरने के अलावा छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार एडमिशन पोर्टल 23 अगस्त तक खुला रहेगा। इच्छुक छात्राएं निर्धारित अवधि के दौरान महाविद्यालय में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

जल पुरस्कार के लिए 28 तक करें आवेदन: डीसी

जींद जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी निकाय और उद्योग 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in माध्यम से होंगे। पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए के दिए जाएंगे। डीसी ने पात्र इकाइयों से समय पर आवेदन करने का आह्वान किया।