{"vars":{"id": "114287:4880"}}

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद अग्निवीर के जवानों को इस सेक्टर के नौकरियों में मिलेगा  आरक्षण

 
Good news for Avniveer:   देश के अग्नि वीरों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन रेलवे के द्वारा अग्नि वीरों और पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी के अवसर खोलने का ऐलान किया गया है। 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्नि वीरों को अब भविष्य की चिंता नहीं होगी क्योंकि रेलवे और भारतीय सेवा ने मिलकर एक नया सहयोग ढांचा तैयार किया है जिसके अंतर्गत रिटायरमेंट के बाद सी और रेलवे में अग्नि वीरों को मौका दिया जाएगा।
 रेलवे की नौकरी में अग्नि वीरों को आरक्षण दिया जाएगा। अग्नि वीरों का पहला बैच इस साल अपने 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है ऐसे में यह फैसला उनके लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के द्वारा भी अग्नि वीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है।
रेलवे की तरफ से कहा गया है कि लेवल-1, लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरक्षण लागू किया जाएगा। लेवल वन के पदों के लिए पूर्व सैनिकों को 20% आरक्षण और अग्नि वीरों को 10% आरक्षण मिलेगा वहीं लेवल 2 के लिए पूर्व सैनिकों को 10% और अग्नि वीरों को 5% आरक्षण दिया जाएगा।