{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana ITI Admission: आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ख़ुशख़बरी, कल से 15 जुलाई तक कर सकेंगें ट्रेड और संस्थान का चुनाव 

हरियाणा शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Haryana ITI Admission) के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर जरुरी जानकारी सामने आई है। 
 

Haryana ITI Admission 2026 : हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।  

बता दे की दसवीं कक्षा के बाद अगर छात्र अपना भविष्य बनाना चाहते है तो हरियाणा शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Haryana ITI Admission) के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर जरुरी जानकारी सामने आई है। 

 

3 जुलाई से 15 जुलाई ट्रेड चुनाव का मौका 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की विभाग ने बताया कि 2 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।

ऑनलाइन होगा आवेदन 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जिन विधार्थियों ने 30 जून तक अपना पंजीकरण कर लिया है अब वो विधार्थी अपने यूजर आईडी से दाखिला पोर्टल पर लॉगिन ( Portal Login) कर निर्धारित अवधि के भीतर ट्रेड और संस्थान के विकल्प भरकर आवेदन को सबमिट कर सकते है। 
 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अगर आपने ट्रेड और संस्थान के विकल्प भर दिया है तो आवेदन सही से सबमिट कर दे क्योंकि केवल वही आवेदन दाखिला प्रक्रिया ( Haryana ITI ITI Admission) के लिए मान्य होंगे, जिनमें विकल्प भरने के बाद सबमिट किया है। 


इच्छुक अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इच्छुक अभ्यर्थियों किसी वजह से अगर वंचित रह गए है तो उन्हें भी राहत दी गई है।

 विभाग ने 15 जुलाई 2026 तक नए ऑनलाइन (ITI Admission) आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। 

नोट -उम्मीदवार समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।