HTET Exam Result 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 14% परीक्षार्थी हुए पास, यहां करें फटाफट चेक
HTET Exam Result: हरियाणा प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम (HTET Exam Result) आज घोषित कर दिया गया है। बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम के तहत हा स्टेट में इस बार 14% परीक्षार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। इस बार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कुल 3.31 लाख अभ्यार्थियों ने भाग लिया था। इन परीक्षार्थियों में से 47 हजार परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। प्रदेश के लाखों विद्यार्थी जिन्होंने इस बार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया था उनका परिणाम हरियाणा बोर्ड द्वारा आज सुबह बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस प्रकार रहा लेवल 1, 2 और 3 का परीक्षा परिणाम
हरियाणा शिक्षक बोर्ड द्वारा जारी किए गए एचटेट के परीक्षा परिणाम (HTET 2025 Result) में इस बार लेवल-1 में 16.2 प्रतिशत, लेवल-2 में 16.4 प्रतिशत और लेवल-3 में 9.6 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे। पाठकों को बता दें कि आज 11 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा व उप अधीक्षक सतीश कुमार ने शिक्षा बोर्ड के यूट्यूब चैनल के माध्यम से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित किया। हर बार की तरह इस बार शिक्षा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर HTET का रिजल्ट जारी नहीं किया। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://bseh.org.in पर विभाग की ओर से रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है अगर आप अपना परीक्षा परिणाम चेक करना चाहते हैं तो बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर विजीट कर सकते हैं। (HTET Exam Result)