{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, 60 लाख से अधिक होगा सालाना पैकेज, देखें डिटेल्स

 

Hindustan Petroleum vacancy: आप अगर हिंदुस्तान पैट्रोलियम में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।


 इस भर्ती के जरिए 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 जारी है आवेदन की प्रक्रिया


 इसके लिए फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपना फॉर्म भरना होगा। कंपनी के द्वारा इंजीनियरिंग मैनेजमेंट फाइनेंस लीगल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई पदों के लिए आवेदन मांगा गया है।

 आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई है और 25 मार्च तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। लास्ट डेट का इंतजार किए बिना आपको फॉर्म भर देना चाहिए।  आप इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।


 आयु सीमा और सैलरी


 भर्ती के लिए 25 से 43 साल के बीच उम्र रखी गई है वहीं अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कैटिगरी के अनुसार छूट दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सैलरी 28 लख रुपए तक हो सकती है वहीं सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 60 लाख सालाना तक मिलेगा।


 आप चाहे तो इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं और बाकी जानकारी आपको ऑफिशल वेबसाइट पर मिल जाएगी। यहां आपको शैक्षणिक योग्यता सिलेक्शन प्रोसेस आदि से जुड़ी जानकारियां आसानी से मिल जाएगी।

Official Website: www.hindustanpetroleum.com