कैंसर से जंग लड़ते हुए की UPSC की तैयारी, अब बने IAS, छत्तीसगढ़ के संजय की कहानी आपको कर देगी इमोशनल
Mar 9, 2026, 15:16 IST
UPSC success story: कहते हैं अगर इंसान शिद्दत से किसी चीज को पाना चाहता है तो पूरी कायनात उसे उससे मिलाने में लग जाती है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले संजय दहरिया की कहानी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने कैंसर जैसे भयंकर बीमारी से लड़ाई लड़ते हुए यूपीएससी की तैयारी की और 38 साल की उम्र में वह इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाएं।
तीसरे प्रयास में बने अफसर
संजय ने यूपीएससी में यह सफलता तीसरे प्रयास में पाई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बल टोकरी गांव के रहने वाले हैं। वह अनुसूचित जाति से आते हैं और उनके पिता एक किसान है और माता हाउसवाइफ है। संजय अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।
संजय ने शुरुआती पढ़ाई अपने गांव से की इसके बाद वह जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं तक पढ़ाई किया और फिर अर्थशास्त्र में BA किया और कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी शुरू कर दी।
संजय ने एसबीआई की परीक्षा भी पास कर रखी है। 2009 से 2011 तक वह पश्चिम बंगाल के कई बैंक शाखों में सेवाएं दे चुके हैं इसके साथ रायपुर की आईडीबीआई बैंक में भी उन्होंने काम किया है और महासमुंद के डाकघर में भी बैंकिंग सेवाएं दिए हैं।
संजय को अपनी मेहनत पर यकीन था इसलिए उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और 2022 में यूपीएससी की परीक्षा शुरू कर दी। शुरुआत में दो बार उन्हें सफलता नहीं मिली।
लड़ रहे हैं कैंसर की जंग
संजय को 2012 में पता लगा कि उन्हें कैंसर की बीमारी है। उन्हें लार ग्रंथियां में कैंसर है इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं माना और मुंबई में इलाज करवाया। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार दोस्त और गुरुजनों को दिया है।