Government Job: मप्र में 199 पदों वाले केमेस्ट्री का रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू अगले साल संभव
Government Job Result MP: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 के ज्यादातर रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। सोमवार को पीएससी ने सर्वाधिक 199 पदों वाले केमेस्ट्री विषय का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। अब बेहद कम पदों वाले चुनिंदा रिजल्ट बचे हैं। पीएससी अब सभी 23 विषयों व लाइब्रेरियन-स्पोर्ट स ऑफिसर के इंटरव्यू की प्लानिंग करेगा। माना जा रहा है अगले साल फरवरी अंत में यह इंटरव्यू शुरू होंगे। क्योंकि अभी नवंबर-दिसंबर में तो पीएससी को सहायक प्राध्यापक भर्ती 2022 के ही बचे हुए इंटरव्यू आयोजित करना है।
जूलॉजी के इंटरव्यू चल रहे हैं, जबकि 17 से केमेस्ट्री के शुरू होंगे। वहीं स्पोर्ट्स ऑफिसर के दिसंबर पहले सप्ताह में होंगे। लाइब्रेरियन के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं। इसके बाद पीएससी मेडिकल ऑफिसर के 890 पदों के इंटरव्यू आयोजित करेगा। फिर सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू की बारी आएगी।
कॉलेजों में प्रोफेसर की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी
शिक्षाविद डॉ. मनजीत कौर अरोरा कहती हैं, पीएससी अगर यह इंटरव्यू अगले साल फरवरी से मई के बीच करवाता है तो अगले साल नए शिक्षा सत्र में शासकीय कॉलेजों में नियमित फैकल्टी की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।