{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News: हरियाणा में स्कूलों को 29 तक अपडेट करना होगा टैबलेट का डेटा, एमआईएस पोर्टल पर भरनी होगी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उपलब्ध टैबलेट्स के प्रबंधन और पारदर्शिता को लेकर नई कवायद शुरू की है। निदेशालय ने एमआईएस पोर्टल पर करंट टैब स्टेटस नाम से एक नया मॉड्यूल विकसित किया है, जिसके माध्यम से सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों को अपने यहां मौजूद टैबलेट की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। इस संबंध में निदेशालय ने 21 जनवरी को पत्र जारी कर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 29 जनवरी तक यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
 

Education Board Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उपलब्ध टैबलेट्स के प्रबंधन और पारदर्शिता को लेकर नई कवायद शुरू की है। निदेशालय ने एमआईएस पोर्टल पर करंट टैब स्टेटस नाम से एक नया मॉड्यूल विकसित किया है, जिसके माध्यम से सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों को अपने यहां मौजूद टैबलेट की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। इस संबंध में निदेशालय ने 21 जनवरी को पत्र जारी कर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 29 जनवरी तक यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी जीन्द निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी विद्यालयों को समय रहते जानकारी अपडेट करने के लिए निर्देशित करें। साथ ही, एफएलएन कोऑर्डिनेटर्स को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने क्षेत्र में समय पर डाटा अपडेट सुनिश्चित करें। पत्र में यह भी बताया गया है कि टैबलेट की स्थिति भरने के लिए विस्तृत स्टेप बाय स्टेप गाइडलाइन पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, ताकि स्कूल स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि फिर भी एमआईएस पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो संबंधित स्कूल डीएमएस या नोडल अधिकारी (ई-अधिगम) से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्प डेस्क पर 9 से 5 बजे तक ले सकते हैं सहायता

स्कूलों के लिए एमआईएस हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता ली जा सकती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि टैबलेट डाटा अपडेट की स्थिति की निगरानी डीईओ कार्यालय लॉगिन के माध्यम से की जाएगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन से निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।