Summer Vacation In Schools: राजस्थान, UP और दिल्ली के स्कूलों में हुई छुट्टियां, देखिए हरियाणा में कब शुरू होगा समर वेकेशन ?
School Holiday Update: देश में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार कल 17 मई से राजस्थान प्रदेश के स्कूलों में 35 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से जारी किए गए 2026-27 के शिविरा पंचांग के तहत इस बार प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में 17 मई से ग्रीष्मावकाश अवकाश (School Holiday Rajasthan) की शुरुआत होगी।
राजस्थान प्रदेश में इस बार 35 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में भी सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश (Samar vacation Delhi) शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर में 1 जुलाई से स्कूलों को निर्धारित समय पर खोले जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश (Samar vacation up) करने हेतु स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
हरियाणा प्रदेश में 1 जून से सभी स्कूलों में शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में इस बार सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश (school holiday update) शुरू करने हेतु तैयारी की जा रही है। हालांकि प्रदेश के विभिन्न जिलों ऑन में लगातार बढ़ रही तापमान और पड़ रही भीषण गर्मी के चलते पांचवी कक्षा तक के बच्चों को समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जा सकता है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही तापमान और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांचवी कक्षा तक के बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer School vacation) 25 मई से शुरू हो सकता है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश की गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और हिसार सहित कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ रहे पारे और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि से पहले छुट्टियां (Samar holiday Haryana) की जा सकती हैं। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में इस बार शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से 30 जून तक बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश (Samar vacation Haryana) देने की आदेश जारी किए गए हैं और 1 जुलाई से निर्धारित समय पर स्कूलों को खुलने हेतु कहा गया है।