School Closed Update: अंबाला और सोनीपत में भी नहीं खुलेंगे कल स्कूल, जारी हुए बच्चों की छूट्टी के लेटर
Haryana School Holiday 17 August: हरियाणा प्रदेश के 12 ज़िलों में अब जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 17 अगस्त को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में होने वाली छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। पंचकूला, फरीदाबाद, करनाल, कैथल, पानीपत, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी और हिसार जिले के बाद अब अंबाला और सोनीपत जिले में भी बच्चों की छुट्टी हेतु लेटर जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में अब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 17 अगस्त को होने वाली छुट्टी को लेकर लेटर जारी कर दिए गए हैं। अंबाला और सोनीपत जिले में शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार 17 अगस्त, सोमवार को जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
अंबाला और सोनीपत सहित प्रदेश के 112 जिलों में 18 अगस्त को खुलेंगे स्कूल
हरियाणा प्रदेश में अंबाला और सोनीपत सहित 12 जिलों के बच्चों को सोमवार को मिलने वाला यह अवकाश 15 अगस्त के अवसर पर छुट्टी के दिन स्कूलों में प्रोग्राम में शामिल होने की वजह से दिया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए लेटर के अनुसार 17 अगस्त को प्रदेश के 12 जिलों के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। वहीं 18 अगस्त, मंगलवार को जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूल निर्धारित समय पर खोले जाएंगे और सभी बच्चों को निर्धारित समय पर स्कूल आना होगा।