{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holiday: कल से 35 दिन रहेंगे स्कूल बंद, इस राज्य ने की ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा 

शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को इस बार 45 दिन से घटाकर 35 दिन का किया गया है। पहले राजस्थान प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में 45 दिनों की छुट्टियां (School Holiday) मिलती थी जिसे अब घटाकर 35 दिन कर दिया गया है। हालांकि प्रदेश में स्थित कॉलेजों में लगभग 50 से 60 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
 

Summer Vacation Rajasthan: ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कल 17 मई से राजस्थान प्रदेश के स्कूलों में 35 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय शुरू हो जाएगा। राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां (Summer Holiday Rajasthan) 17 मई से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से जारी किए गए 2026-27 के शिविरा पंचांग के तहत इस बार प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में 17 मई से ग्रीष्मावकाश अवकाश (School Holiday Rajasthan) की शुरुआत होगी। 

प्रदेश में इस बार 35 दिन का रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश (School Holiday) 

राजस्थान प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को इस बार 45 दिन से घटाकर 35 दिन का किया गया है। पहले राजस्थान प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में 45 दिनों की छुट्टियां (School Holiday) मिलती थी जिसे अब घटाकर 35 दिन कर दिया गया है। हालांकि प्रदेश में स्थित कॉलेजों में लगभग 50 से 60 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन छुट्टियां (school holiday update) कम करने पर प्रदेश में शिक्षकों द्वारा नाराजगी भी जाहिर की जा रही है। 

बढ़ते तापमान के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों में की छुट्टियां 

राजस्थान प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस बार 17 मई से 20 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer vacation Rajasthan) रखने की घोषणा की है। हालांकि इससे पहले के वर्षों में राजस्थान प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से 15 जुलाई तक स्कूली बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer vacation) दिया जाता था जिसमें इस बार बदलाव किया गया है। (School holiday rajasthan)