{"vars":{"id": "114287:4880"}}

CET ग्रुप D के लिए 3 दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल, HSSC ने दी बड़ी राहत..

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि CET ग्रुप D कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन पोर्टल 9 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) खुला रहेगा। 
 

Haryana Grop D Cet Update :  हरियाणा में आगामी दिनों में होने वाले group D कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए रविवार शाम तक 13 लाख से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किया जा चुका है। वहीं अब अभ्यर्थियों को जिन्होंने आवेदन करते समय कुछ गलतिया कर उन्हें HSSC ने राहत देने का काम किया है। 

HSSC चैयरमेन ने सोशल मिडिया पर दी जानकारी 

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि CET ग्रुप D कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन पोर्टल 9 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) खुला रहेगा। 

इस दौरान, कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से दोबारा देखना चाहिए। अगर कोई गलती हो, तो उसे तुरंत ठीक कर लें। अगर आपके पास करेक्शन पोर्टल के बारे में कोई सुझाव है, तो आप उन्हें आज दोपहर 3 बजे तक गूगल फॉर्म के ज़रिए हमें भेज सकते हैं।

आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 

वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई थी। 
 

फार्म में सुधार के लिए मिलेगा 9 से 11 जुलाई  3 दिन का समय 
 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो सुधार के लिए तीन दिन का समय मिलेगा ,जो की 7 जुलाई से 9 जुलाई तक रहेगा। 

नोट-इस अवधि के दौरान आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही केवल CET ग्रुप डी का एग्जाम दे पाएंगे