Haryana Board: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से हुई शुरू, 25 नवंबर तक बिना लेट फीस के करें आवेदन
Haryana Board Exam Update: हरियाणा प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में लाखों की संख्या में दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा बोर्ड एजुकेशन द्वारा आज ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आज गुरुवार 6 नवंबर से पोर्टल खोल दिया है। हरियाणा बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Haryana Board exam registration update) शुरू करने के बाद अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल शामिल होने वाले छात्र अपना रजिस्ट्रेशन बिना लेट फीस के 25 नवंबर तक करा सकते हैं। बोर्ड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत 12वीं में अतिरिक्त विषय चुनने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड को प्रति विषय 200 रुपये अधिक का भुगतान करना होगा।
100 रुपए लेट फीस के साथ 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा (Haryana board exam) हेतु इस बार दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र बिना लेट फीस के 25 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र किसी कारणवश 25 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं वो 100 रुपए की रेट फीस के साथ 2 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 2 दिसंबर 2025 के बाद छात्र 300 रुपये की लेट फीस के साथ 9 दिसंबर 2025 तक और 1000 रुपये की लेट फीस के साथ 16 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 16 दिसंबर 2025 लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन (Haryana Board exam registration last date) की अंतिम तिथि रखी गई है।
परीक्षा शुल्क के भुगतान के रूप में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कुल परीक्षा शुल्क 1000 रुपये है, जिसमें 100 रुपये प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क शामिल है। वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इस बार बोर्ड द्वारा 1000 रुपये परीक्षा शुल्क और 100 रुपये माइग्रेशन व 100 रुपये प्रैक्टिकल शुल्क सहित कुल परीक्षा शुल्क 1200 रुपए रखा गया है। (Haryana Board exam update)