{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को जल्द मिलेगा पक्का रोजगार, इन 5 ग्रुपों के लिए होगी भर्ती, दिन रात जुट जाएँ तैयारी में 

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कुछ ग्रुपों पर भर्ती कर दी है, लेकिन ग्रुप नंबर 12,13, 22, 30 और 32 पर अभी भी भर्ती प्रक्रिया शुरु नहीं की गई और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
 

Haryana Jobs:  हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा में युवा अपनी तैयारी जोरों शोरों से शरू कर सकते है। बता दे की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका को लेकर चल रहे केस में HSSC के जवाब ने युवाओं को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है।

HSSC के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( HSSC) की ओर से ग्रुप सी से बकाया पदों पर भर्ती नहीं करने हाईकोर्ट के 31 मई 2024 के फैसलो को पूरी तरह लागू नहीं करने पर हाईकोर्ट ( Punjab Haryana Highcourt) में आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका दायर हुई है। 

अब HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने हाईकोर्ट ( Punjab Haryana Highcourt) में यह जवाब दाखिल किया है। इस याचिका में चल रही सुनवाई के दौरान आयोग की तरफ से जवाब दाखिल किया गया जिसमें दावा किया गया है कि 4 हफ्तों में ग्रुप सी ( Group C) के बचे हुए 5 ग्रुपों के पदों को भरने के लिए भर्ती निकालेगा।  

इन पांच ग्रुप्स के लिए होगी हरियाणा में भर्ती 
25 फरवरी को हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के एडवोकेट चंद्रहास यादव का कहना है कि याचिकाकर्ता शुभेंद्र याचिका में कहा है कि चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कुछ ग्रुपों पर भर्ती कर दी है, लेकिन ग्रुप नंबर 12,13, 22, 30 और 32 पर अभी भी भर्ती प्रक्रिया शुरु नहीं की गई और न ही कोई नोटिफिकेशन ( Notification) जारी किया गया है। ये हाईकोर्ट ( Punjab Haryana Highcourt) के आदेश की जानबूझकर अवहेलना को दर्शाता है।