{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Winter Vacation update: इस राज्य में 8वीं कक्षा तक के बच्चों का 1 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन अवकाश, हरियाणा और दिल्ली के बच्चों को करना पड़ेगा अभी इंतजार 

देश के उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में दिसंबर का महीना आते-आते ठंड ने भी विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में अब शीतलहर (cold wave) के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने (weather update) के ओर भी आसार बताए गए हैं। ऐसे में अब स्कूलों ने भी लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शीतकालीन अवकाश (winter vacation update) की घोषणा करना शुरू कर दिया है।
 

Winter School Holiday Update: देश के उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में दिसंबर का महीना आते-आते ठंड ने भी विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में अब शीतलहर (cold wave) के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने (weather update) के ओर भी आसार बताए गए हैं। ऐसे में अब स्कूलों ने भी लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शीतकालीन अवकाश (winter vacation update) की घोषणा करना शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू एंड कश्मीर राज्य में बर्फबारी का प्रकोप जारी है। जिस वजह से जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 1 दिसंबर से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों (school holiday update) की घोषणा की है। जम्मू कश्मीर में जहां प्री प्राइमरी स्कूलों में 26 नवंबर से ही छुट्टियां (winter vacation in Jammu and Kashmir) हो चुकी है वही नौंवी से 12वीं तक के बच्चों का शीतकालीन अवकाश 11 दिसंबर से शुरू होगा। जम्मू कश्मीर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर से आठवीं कक्षा तक के बच्चों और 11 दिसंबर से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की शीतकालीन छुट्टियां (school holiday update) शुरू होंगी। 

दिल्ली में 1 जनवरी से 15 दिन तक रहेगा शीतकालीन अवकाश 

जम्मू कश्मीर के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रशासन ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली में शीतकालीन अवकाश (winter school holiday) के दौरान 15 दिन तक स्कूल बंद रखे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने एकेडमिक साल 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक करने की बात कही गई है। हालांकि मौसम को देखते हुए राजधानी में शीतकालीन सत्र (winter vacation in Delhi) के शेड्यूल को बढ़ाया घटाया भी जा सकता है। वहीं राजस्थान प्रदेश में इस वर्ष स्कूली बच्चों को 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। राजस्थान प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। 

हरियाणा में भी 25 दिसंबर से शुरू हो सकते हैं शीतकालीन अवकाश (winter vacation)

हरियाणा प्रदेश में सर्दी के मौसम में दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है। प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश होने की वजह से ठंड समय से पहले भी शुरू होने के आसार हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश (winter vacation Haryana)शुरू कर सकता है। हालांकि अभी स्कूली बच्चों को हरियाणा प्रदेश में शीतकालीन छुट्टियों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। हरियाणा के अलावा यूपी में इस बार शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बच्चों को शीतकालीन अवकाश (winter vacation in UP) दिया जाएगा।