हरियाणा के इन जिलों में दौड़ेगी 11 नई इलेक्ट्रिक बसें,इन जिले के लोगों को होगा फायदा, देखें डीटेल्स
Haryana News: पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही राज्य में 11 और नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।
सामने आई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 27 के बजट में सभी जिला मुख्यालयों में सिटी बसों के संचालन की घोषणा की गई है।
इन शहरों में चलेंगी बसें
पहले चरण में शहर में 10-10 इलेक्ट्रिक बेसन के संचालन की योजना बनाई गई है जिसमें भिवानी चरखी दादरी फतेहाबाद झज्जर जींद कैथल महेंद्रगढ़ नूह पलवल सिरसा और हांसी शहर शामिल है।
4 महीने अभी लगेगा समय
इस योजना के शुरू होने में अभी 4 महीने का समय लग सकता है। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि बजट में जो भी घोषणाएं हुई है उन्हें विस्तृत योजना तैयार करने के बाद ही शुरू किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो।