{"vars":{"id": "114287:4880"}}

1 घंटे में तय होगी दिल्ली से करनाल की दूरी, सराय काले खां से हरियाणा के बीच बनेगे 12 स्टेशन, सामने आई बड़ी जानकारी

 
Namo Bharat Train Route: दिल्ली से हरियाणा का सफर अब आसान होने वाला है। दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत कॉरिडोर पूरा हो चुका है और अब सरकार के द्वारा दिल्ली पानीपत करनाल और दिल्ली एसएनबी अलवर नमो भारत कॉरिडोर का काम तेजी से किया जा रहा है।
यह हाई स्पीड ट्रेन कई लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी और यह दिल्ली हरियाणा के लिए गेम चेंजर भी साबित होगी। बेहद कम समय में दिल्ली से हरियाणा का सफर तय हो जाएगा।
दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर राजधानी दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा के करनाल तक जाएगा। यह कॉरिडोर लगभग 136.3 km लंबा है और नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के समानांतर आगे बढ़ेगा।
दिल्ली में 5 और हरियाणा में 7 स्टेशन बनेंगे
 सामने आई जानकारी के अनुसार दिल्ली में सराय काले खान से शुरू होकर यह इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, मुकुंदपुर और नरेला स्टेशनों तक जाएगा। दूसरी तरफ हरियाणा में इसके स्टेशन कुंडली, सोनीपत, समालखा, मुरथल, गन्नौर, पानीपत और करनाल (मधुबन-करनाल बाईपास) में बनने वाले हैं।
दिल्ली से पानीपत की दूरी
 नमो भारत ट्रेन के चलने से दिल्ली से हरियाणा का सफर कम समय में तय होगा। अभी बहुत सारे लोग काम के लिए किराए के घर में रहते हैं लेकिन इस ट्रेन के चलने से कम समय में दिल्ली से हरियाणा का सफर तय होगा जिसके बाद लोगों को किराए के घर में नहीं रहना होगा बल्कि वह रोजाना अप डाउन कर पाएंगे।