{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Sirsa News: सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला सिरसा में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौपटा व डिंग क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है।
 

Sirsa News: जिला सिरसा में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौपटा व डिंग क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है।

नाथूसरी चौपटा थाना के डीएसपी राज सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराधियों को पकडते में विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए जो एक लक्ष्य दिया गया था। जिसमें कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो दिए गए टारगेट के अनुसार थाना डिंग द्वारा कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गये। इनमें जघन्य अपराध के कुल दो आरोपी व मादक पदार्थ अधिनियम में वांधित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नाथूसरी चौपटा थाना में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए गये। इनमें से मादक पदार्थ के कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आर्मस एक्ट में एक आरोपी, मानव विरूद्ध में एक आरोपी, सम्पति विरूद्ध में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही दो की हिस्ट्री सीट खोली गई है। सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।