हरियाणा के 150 सरकारी स्कूलों का होगा कायापलट, मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाए
Haryana news : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सरकार के द्वारा विशेष व्यवस्था करने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा राज्य के 150 राजकीय विद्यालयों के भवन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया गया है। इन स्कूलों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ही साथ बच्चों के लिए आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
स्कूलों में मिलेगी सभी जरूरी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहां है कि स्कूलों में बच्चों को हर तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इन स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं अलग शौचालय मजबूत चारदीवारी खेल का मैदान और सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगी।
बच्चों के लिए यहां पर बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय पर सभी कार्य को पूरा किया जाए।
आधुनिक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित होगा सरकारी स्कूल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए और स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाया जाए साथ ही साथ विज्ञान और कंप्यूटर का लैब भी बनाया जाए। बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाए और स्कूलों में लैपटॉप कंप्यूटर की सुविधा भी रखा जाए इसके साथ ही साथ बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी शिक्षाएं भी दी जाए। राज्य के तमाम सरकारी स्कूलों को विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।