हरियाणा से राजस्थान तक बिछाई जाएगी 215KM लंबी रेल लाइन, 2200 करोड रुपए होंगे खर्च, यहां देखें अपडेट
Haryana news: इंडियन रेलवे के द्वारा भारत के तमाम राज्यों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हरियाणा से राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए रेलवे के द्वारा एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।
दोनों राज्यों के बीच 215 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जिसकी अनुमानित लागत 228 करोड रुपए है। रेलवे लाइन के बिछाए जाने से दोनों राज्यों के कई जिलों को फायदा मिलेगा इससे हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा होगा।
हरियाणा से राजस्थान के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के फुलेरा तक रेल खंड के दोहरीकरण का काम दो चरणों में पूरा होने वाला है। पहले चरण मेरे वादी से नारनौल तक 51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा जिसका 80% से ज्यादा काम अभी तक पूरा हो गया है। इस रेल खंड के दोहरी कारण के लिए टोटल बजट 665.72 करोड रुपए रखा गया है।
करोड़ों रुपए होंगे खर्च
वहीं दूसरे चरण में नारनौल से फुलेरा तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। यह 164 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें 1542.38 करोड रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इस रेलवे लाइन के बीच आए जाने के बाद दोनों राज्यो का विकास होगा। राजस्थान और हरियाणा के बीच सफर आसान हो जाएगा और धार्मिक स्थलों तक जाना भी अब आसान होगा।