बड़ी खुशखबरी : हरियाणा के 29 गांवो को अब 24 घंटे मिलेगा पानी, जल्द शुरू होगा सर्वे
Haryana news: हरियाणा के 23 गांव में जल की समस्या अब दूर होने वाली है। राज्य के 23 गांव में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पीने का पानी 24 घंटे मिलने से गांव के लोगों को काफी फायदा होगा।
हर जिले से एक-एक गांव का चयन किया गया है और इसको लेकर शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव का चयन 24 घंटे पीने के पानी के लिए चयन हुआ है। जल्दी सर्वे का काम इस जिले में भी शुरू होने वाला है। इन सभी जिलों के गांव में जल और स्वच्छता सहायक संगठन के द्वारा जल्द ही सर्वे किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि गांव के हर घर के नल में टोटी लगी है कि नहीं इसका सर्वे किया जाएगा।
इन गांवों को मिलेगी 24 घंटे पानी
जिला गांव
अंबाला टेपला
भिवानी रूपाना
चरखी दादरी नोरंगाबास राजपूतान
फरीदाबाद बहादुरपुर
फतेहाबाद उदयपुर
गुरुग्राम खेड़ा
हांसी मोहला
हिसार फ्रांसी
झज्जर लंगरपुर/देसलपुर
जींद सुंदरपुरा
कैथल सलीमपुर महमूद
करनाल यूनिसपुर
कुरुक्षेत्र अरुनाई/रामगढ़ रोर
महेंद्रगढ़ सिगड़ी
नूंह खोरी खुर्द
पलवल रसूलपुर
पंचकूला बरवाला
पानीपत थिराना
रेवाड़ी साबन
रोहतक सिंहपुरा खुर्द
सिरसा नकोरा
सोनीपत नहरा
यमुनानगर अलाहर