Sirsa News: तीन भाइयों ने मिलकर अपनी माता स्वर्गीय सावित्री देवी की याद में खेड़ी गांव की गौशाला में किया 51000 रुपए का दान
Sirsa News: सिरसा जिले की राजस्थान सीमा पर बसे खेड़ी गांव की गौशाला में आज तीन भाइयों राजेंद्र बुडानिया, रामनिवास बुडानिया और राजेराम बुडानिया ने मिलकर अपनी माता स्वर्गीय सावित्री देवी की याद में मेहनत की कमाई में से 51 हजार रुपए का दान किया। इस दौरान रामनिवास ने कहा कि हमारे धर्म में सबसे बड़ा दान गायों की सेवा के लिए दिए गए दान को माना जाता है। इसलिए हम सबको जितना बन सके अपनी कमाई में से निकालकर गायों की सेवा के लिए दान करना चाहिए।
गांव के सरपंच सुरेश पूनिया ने भी गौसेवा के लिए दिए गए दान की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला को चलाने के लिए इन्होंने आज जो नेक काम किया है, उसका हम धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला संपूर्ण गांव की एक सांझी संस्था होती है और जरूरत पड़ने पर हमारे पूरे गांव की तरफ से गौशाला को चलाने के लिए सहयोग भी किया जाता है। इस दौरान खेड़ी गांव के सरपंच सुरेश पूनिया, रामजीलाल गोदारा, दलीप बुडानिया, हरदत पूनिया, छबीला राम ज्याणी, रामस्वरूप पूनिया, कृष्ण खालिया, सुभाष बुडानिया, अजय कुमार, ओम हरिजन और गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।