Sirsa News: सिरसा जिले में प्राइवेट स्कूलों की 3 बसें हुई इंपाउंड, प्रशासन ने जांच प्रक्रिया की तेज
Sirsa News: सिरसा जिले में पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र के रोड़ी में परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल वाहनों की जांच की। जिसमें एक ही स्कूल की 3 बसों को इंपाउंड किया है। जिससे अभिभावकों ने सभी स्कूलों की बसों की जांच कर धुंध के सीजन से पहले सुरक्षित बनाने की मांग उठाई है। परिवहन निरीक्षक मदन लाल शर्मा के नेतृत्व में रोड़ी के ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में जाकर स्कूली वैनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूली वाहनों में पाया गया कि 3 वैनों की समय अवधि समाप्त होने पर उन्हें इंपाउंड किया गया जबकि एक वैन के कागजात एवं शतों को पूरा न करने पर 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि समय समय पर चेकिंग अभियान चलाकर वैनों का निरीक्षण किया जाता है जोकि यह कदम सुनिश्चित करता है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन नियमों का पालन किया जाए। वहीं इस संबंध में ज्ञान सागर स्कूल के प्रिंसिपल पीसी तिवारी का कहना है कि हमने अधिकारियों से कुछ दिन का समय मांगा था जिसके लिए हम गाड़ियों के कागजात पूरे कर सके लेकिन उन्होंने हमें टारगेट करने जैसी प्रक्रिया की है। (Sirsa News)