हरियाणा के इस जिले में खुलेंगी 90 राशन की दुकाने, महिलाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकता, देखिए डीटेल्स
Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम जिले के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम जिले में राशन की दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। गुरुग्राम में 90 नए राशन डिपो बनाए जाएंगे। अब गुरुग्राम में राशन डिपो की संख्या 145 से बढ़कर 235 हो गई है। सबसे बड़ी बात है कि नए राशन डिपो में हर तीसरा डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
जिला आपूर्ति विभाग ने शुरू किया सर्वे
जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। सभी वार्डों में सर्वे का काम किया जा रहा है। नए राशन डिपो बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी और राशन भी आसानी से मिलेगा।
महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी
विभाग के द्वारा नए राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह विधवा महिला और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं का 12वीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही साथ कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है और महिला की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार के फैसले से राज्य के हजारों महिलाओं को फायदा मिलने वाला है।
इसके लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद राशन डिपो खोलने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।