हरियाणा में यहां बनेगा 24 km लंबा 4-लेन बाईपास, इन दो शहरों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Haryana Road News: हरियाणा में जल्द एक नया बाईपास का निर्माण होगा। यह बाईपास फोरलेन होगा जो लगभग 24 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से पलवल और गुरुग्राम के बीच सफर आसान हो जाएगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा इस फोरलेन बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दे पलवल और सोहना के बीच इसका निर्माण किया जाएगा।
इस बाईपास का निर्माण पूरा होने से दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी। इसके बनने से पलवल और आसपास के क्षेत्र में कारोबार उद्योग और रोजगार को भी नई रफ्तार मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के द्वारा इस बाईपास के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पलवल-सोहना मार्ग अभी दो लेन का है। यहां पर बड़े पैमाने पर गाड़ियों की आवाजाही होती है वहीं सड़क संकरी बनी हुई है जिसके वजह से दुर्घटना का खतरा भी होता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां फोरलेन बाईपास बनाने का फैसला लिया है ताकि सफर आसान हो और दुर्घटना का खतरा भी टल सके।
पलवल-सोहना के बीच बनने वाला बाईपास करीब 24 किलोमीटर लंबा होगा और इसे चार लेन का बनाया जाएगा। लाखों की संख्या में रोजाना लोग इस पर सफर करते हैं इसके बनने से लाखों लोगों को काफी फायदा होगा।