{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के इस जिले में नए बाईपास का होगा निर्माण, इन गांवों के जमीन के रेट में होगी जबरदस्त उछाल

 

Haryana Road News: हरियाणा में लगातार नए एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और कई शहरों में ट्रैफिक की समस्याओं से लोग परेशान हो रहे हैं। ट्रैफिक की समस्या देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा एक नया बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है। राज्य में सड़कों को भी फोरलेन किया जाएगा।

 हरियाणा में यहां बनेगा नया बाईपास

 

 हरियाणा के नूह के तावडू  में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है जिसे देखते हुए यहां पर बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी और भिवानी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार ट्रैफिक की समस्या आने के वजह से यहां बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है और सड़क को फोरलेन करने का फैसला लिया गया है।

PWD मंत्री रणवीर गंगवा ने दी जानकारी 

हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने इसके बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में और भी कई नई सड़क हाईवे और फोरलेन बनाया जाएगा। हाईवे का काम दो चरणों में लागू किया जाएगा।

 

होडल से बिलासपुर चौक वाया नूह अनु 71 km तक सड़क को फोरलेन बनाने के लिए NCR Planning Board के तहत 616.0 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई गई है।

नूह के आसपास के जमीन के रेट में काफ़ी बढ़ोतरी हों जाएगी।किसान मालामाल बनेगें।