{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के इस जिले में नई चकाचक सड़क का होगा निर्माण, 10 गांवो के चमकेगी किस्मत, देखें 

 

हरियाणा के फरीदाबाद में चकाचक सड़क का निर्माण होने वाला है। फरीदाबाद में दयालपुर मोहन ा रोड पर अब सफर करना काफी आसान हो जाएगा। इस सड़क को नए सिरे से चकाचक बनाया जाएगा ताकि रोजाना सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

 6 महीने में पूरा हो जाएगा काम

 दयालपुर मोहना रोड का निर्माण कार्य 6 महीने के डेडलाइन में पूरा करना है और इसका निर्माण कार्य पूरा करने में चार करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा।

 लोगों को सफल करने में होती थी परेशानी 

 सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानी होती थी और पैदल यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दो पहिया गाड़ी चालकों के लिए भी यहां सफर करना जोखिम से भरा हुआ था।

 

 स्थानीय लोग कई बार कर चुके थे सड़क निर्माण की मांग

 स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार सड़क निर्माण करने की मांग प्रशासन के द्वारा किया गया था लेकिन यह सड़क का निर्माण लंबे समय से लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा अब चार करोड़ से अधिक रुपए खर्च करके इस सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।

 इस सड़क का निर्माण कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा वैसे ही 10 गांव की किस्मत चमक जाएगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से 10 गांव की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।