ACB Action: ACB ने CID इंस्पेक्टर को 5 लाख का घूस लेते दबोचा, जानिए पूरा मामला
ACB Action : हरियाणा में एसीबी के द्वारा लगातार करप्शन के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और अब एसीबी की टीम ने कुरुक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ₹500000 का रिश्वत लेते हुए सीआईडी के अफसर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इंस्पेक्टर की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है जो अंबाला में तैनात थे।
सामने जानकारी के अनुसार सीआईडी के अफसर खनन सामग्री ले जाने वाले गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने के एवज में हर महीने एंट्री फीस के रूप में रिश्वत ले रहे थे। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के टीम के द्वारा जाल बिछाया गया और जैसे ही इंस्पेक्टर 5 लख रुपए का रिश्वत ले रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
करनाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने ACB से बताया इंस्पेक्टर हर महीने उनसे पैसे लेते हैं। शिकायतकर्ता भी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आपको बता दे आरोपी इंस्पेक्टर राजेश अंबाला और यमुनानगर जिले में सीआईडी विभाग में तैनात है और उन्हें कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे उमरी चौक पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उनके ऊपर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मुकदमा चलाया जा रहा है।