{"vars":{"id": "114287:4880"}}

ACB का बड़ा एक्शन, 5000 का रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, जानें पुरा मामला 

 

 

ACB Action : हरियाणा में आजकल ACB लगातार एक्शन में दिखाई दे रही है। करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा रिश्वत लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क गौरव ने प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर ₹5000 की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी सूचना दी।

 करनाल एसीबी के द्वारा ट्रैप बेचकर शिकायतकर्ता को पैसे देकर क्लर्क के पास भेजा गया। मंगलवार की सुबह जैसे ही क्लर्क को शिकायतकर्ता ने पैसा दिया तुरंत एसीबी के टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 सामने जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले नगर निगम ऑफिस ले जाया गया यहां उसे ऐसी भी कार्यालय लाया गया और अब मामले की जांच की जा रही है।

 करनाल निवासी कुलदीप अपने प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती को ठीक करवाने क्लर्क गौरव राणा के पास गए थे यहां पर गौरव ने ₹5000 की रिश्वत मांगी जिसके बाद कुलदीप ने ACB को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के टीम के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और टीम रिश्वत वाले नोट पर केमिकल पाउडर लगाया था और उसका नंबर भी नोट कर लिया था इसके बाद जैसे ही कुलदीप ने गौरव को रिश्वत दिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।