{"vars":{"id": "114287:4880"}}

ACB का बड़ा एक्शन, 3 लाख का रिश्वत लेते GST अफसर और CA गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

 

Haryana News: हरियाणा के जींद में एसीबी के द्वारा एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की गई है। ₹300000 रिश्वत लेते हुए चार्टर एकाउंटेंट अजय शर्मा और जीएसटी अफसर दिवेश साहू को विजिलेंस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार फॉर्म संचालक इगराह निवासी अमन से कारोबार से जुड़े मामले में 75 लख रुपए की टैक्स चोरी का मामला दिखाते हुए नोटिस जारी किया गया था।

 वहीं दूसरी तरफ इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने और मामले को निपटने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और जीएसटी अफसर के द्वारा ₹500000 की रिश्वत मांगी गई थी। आज वीरवार को ₹300000 का रिश्वत दिया जा रहा था और ₹200000 बाद में देने की बात हुई थी वहीं दूसरी तरफ एसीबी के द्वारा जल बेचकर रिश्वत लेते समय ही जीएसटी अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया।

 फार्म संचालक अमन ने खुद इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो जींद को दी थी। आज वीरवार को ₹300000 का रिश्वत राशि के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय को भिवानी रोड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दूसरी तरफ जीएसटी अफसर दिवेश साहू को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया।

 आपको बता दे की हरियाणा में करप्शन पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार छापा मार कर करप्शन लेने वालों पर सिकंजा सजा रहा है।