हरियाणा के सरकारी अस्पतालो में बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर पर होगी कार्रवाई, CM सैनी ने जारी किया सख्त आदेश
हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर बाहर की दवा नहीं लिख पाएंगे। बता दे कि अब सभी सरकारी अस्पताल में दवा का रिकॉर्ड रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर होगा और इस दौरान सभी डॉक्टरों को यह भी बताया जाएगा कि सरकारी अस्पताल में कौन सी दवा मौजूद है।
अगर सरकारी अस्पताल में कोई दवा मौजूद है फिर भी डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी है तो डॉक्टर के ऊपर कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। अनावश्यक रूप से अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो उसके ऊपर कारवाई की जाएगी। ऐसी कंडीशन में डॉक्टरों की जवाबदेही तय होगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुमित मिश्रा और प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सख्त आदेश जारी किया।
मरीज को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदेश जारी किया है कि अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में साफ सफाई का विशेष व्यवस्था रखा जाए क्योंकि गंदगी के वजह से मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती है और वह बीमार पड़ सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल में मरीजों को दवाई उचित समय पर उपलब्ध कराया जाए।