{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 45 साल बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म तो पिता ने अनोखे तरीके से किया स्वागत, समाज को दिया यह खास संदेश

 

Haryana News: हरियाणा के जुलाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक परिवार के घर 45 साल के बाद बेटी का जन्म हुआ जिसके बाद परिवार ने अनोखे तरीके से बेटी का स्वागत किया और समाज को बड़ा संदेश दिया।

परिवार बेटी को फूलों से सजी गाड़ी में लेकर गया और ढोल नगाड़ों के साथ बिटिया का स्वागत किया इसके साथ ही साथ गांव और रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों को मिठाईयां खिलाई।

 परिवार का कहना है कि लंबे समय से हो बेटी चाहते थे और शादी के 1 साल बाद परिवार की बहू ने बेटी को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल से ही बेटी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई और पूरे गाड़ी को फूलों से सजाया गया इसके साथ ही साथ सभी को मिठाइयां दी गई।

 45 साल के बाद इस परिवार में बेटी का जन्म हुआ है जिसके बाद परिवार में पूरे समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। इस दौरान परिवार में समाज को संदेश दिया की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। परिवार का यह संदेश समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।