{"vars":{"id": "114287:4880"}}

LPG Crisis के बीच हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, CM सैनी ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें 

 

LPG Crisis : एलपीजी गैस सिलेंडर की क्राइसिस के वजह से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में एलपीजी क्राइसिस के वजह से हाहाकार देखने को मिल रहा है। एलजी क्राइसिस का मुख्य कारण कालाबाजारी को भी बताया जा रहा है हालांकि हर स्टेट की सरकार इसको लेकर एक्टिव दिख रही है।

 एलजी क्राइसिस के बीच मुख्यमंत्री सैनी ने भी बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि राज्य में किसी भी हाल में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए और इसको लेकर मंत्रियों को और अफसर को विशेष आदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि अभी पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है क्योंकि अभी स्टॉक में एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल मौजूद है।

 

सरकार के द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है की निर्बाध रूप से सबको एलपीजी गैस सिलेंडर मिलता रहे। एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सरकार के द्वारा अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किया गया है।