{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश शुरू

 

 

Haryana News: हरियाणा के मशहूर सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के द्वारा शामली से करनाल तक लगे पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जोड़कर हमलावरों का मूवमेंट ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। अब कॉल डिटेल्स क्राइम हिस्ट्री और हत्या वाले दिन की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 पूछताछ के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता की तलाश हो रही है। उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली और पंजाब की पुलिस एक विशेष टीम गठित करके इस हत्याकांड के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के दिन ही हरियाणा के गोगी गैंग ने फेसबुक पोस्ट करके और सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने वीडियो जारी करके हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। वहीं दूसरी तरफ सिंगर की पत्नी ने पुलिस से कहा है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तो वह आत्मदाह कर लेगी।